भागलपुर, फरवरी 7 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड के खवासपुर दियारा में शुक्रवार को संपन्न हुए पैक्स अध्यक्ष चुनाव ने दोबारा पिंटू यादव निर्वाचित घोषित किए गए। उन्हें कुल 331मत मिले। जबकि कंचन देवी को 169 और छोटू कुमार को 120 मत ही मिले। देर शाम प्रखंड मुख्यालय स्थित मतगणना केंद्र में परिणाम की घोषणा प्रेक्षक सह डीएओ बांका त्रिपुरारी शर्मा की मौजूदगी में निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ अभिमन्यु कुमार ने किया। जबकि पिंटू के समर्थकों ने जमकर रंग गुलाल उड़ाए और जश्न मनाया। इससे पूर्व हुए मतदान में कुल 1051 मतदाताओं में से 645 मतदाताओं (61.3 प्रतिशत) मतदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...