पौड़ी, अगस्त 3 -- श्रीनगर में बीते शनिवार को गोशाला के पास लगाए गए पिंजरे में कैद हुए नर गुलदार के नमूने जांच के लिए फॉरेन्सिक लैब भेजे जाएंगे। वन विभाग ने क्षेत्र में अकेले या अंधेरे में नहीं जाने की अपील भी की है। श्रीनगर में पिछले कुछ दिनों से गंगा दर्शन और गोशाला के आसपास गुलदार की गतिविधियां देखी जा रही थी। गुलदार ने यहां तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल भी किया। जिससे स्थानीय लोगों में भारी भय और असुरक्षा का माहौल था। प्रशासन ने यहां पर गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था, बीते शनिवार को गुलदार पिंजरे में कैद हुआ था। डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि गुलदार के पकड़े जाने के बावजूद लोग अभी भी सतर्कता बरतें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि वन विभाग के अनुरोध पर गुलदार के रक्त, नेल स्क्रैपिंग व हेयर फॉलिकल्स क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.