पीलीभीत, फरवरी 16 -- पूरनपुर। पूरनपुर क्षेत्र के गांव रम्पुराकोन में तेंदुआ के आतंक से ग्रामीणों को निजात दिलाने के लिए शनिवार की रात वन विभाग की टीम ने फार्मर के घर के पास पिंजरा लगाकर घेराबंदी की। हालांकि रात भर की निगरानी के बावजूद तेंदुआ पिंजरे तक नहीं पहुंचा, लेकिन टीम की मौजूदगी से परिवार को कुछ राहत जरूर मिली है। गांव निवासी किसान सोना सिंह के घर के आसपास बीते कई दिनों से तेंदुआ की चहलकदमी देखी जा रही है। परिवार के लोगों ने बताया कि तेंदुआ देर रात घर के नजदीक तक आ जाता है, जिससे वे भय के साये में जीने को मजबूर हैं। बच्चों और महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वन विभाग की टीम मौके पर निगरानी में लगी हुई थी। शनिवार की रात डीएफओ के आदेश पर टीम ने घर के समीप पिंजरा लगाकर निगरानी शुरू कर दी। टीम पूरी रात क्षेत्र में मुस्तैद...