मुजफ्फर नगर, नवम्बर 11 -- जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज में मंगलवार को पिंक रोजगार मेला लगाया गया। सेवायोजन कार्यालय मुजफ्फरनगर एवं जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज की प्लेसमेंट सेल और पुरातन छात्रा एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में मिशन रोजगार के अंतर्गत पिंक रोजगार मेले में छात्राओं ने पहुंचकर अपनी योग्यता के आधार पर नौकरियों के लिए आवेदन किया। इसमें 663 छात्राओं ने पंजीकरण कराया, जिसमें 425 छात्राओं को कंपनियों ने रोजगार का अवसर दिया। जैन कन्या पाठशाला पीजी कालेज में पिंक रोजगार मेले का शुभारंभ राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व प्राचार्य प्रोफेसर सीमा जैन ने द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके दौरान कपिल देव ने कहा कि सभी छात्रों को स्किल कोर्स करने चाहिए और साक्षात्कार के लिए तैयार रहना चाहिए। महाविद्यालय प्राचार्या प्रोफेसर सीमा जैन ने कहा कि इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.