गया, मई 22 -- शहर में गुरुवार से महिलाओं और छात्राओं के लिए पहली पिंक बस की सेवा शुरू की गई। बस में कंडक्टर का उत्तरदायित्व संभाल रहीं महिलाएं पहले शिक्षण कार्य से जुड़ी रहीं। गया जी में पहलीबार बसों में महिलाएं कंडक्टर के रूप में काम करेंगी। पहली बार महिला बस का कंडक्टर बनीं महिलाओं में झिझकता के साथ उत्साह था। बिहार राज्य पथ परिवहन डिपो गया जी के क्षेत्रीय प्रबंधक के कार्यालय में पहली ड्यूटी जाने के दौरान हिन्दुस्तान संवाददाता को बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को भी बसों में ड्यूटी करने का अवसर देकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है। महिला कंडक्टर सीता कुमारी ने बताया कि पहले बच्चों को पढ़ाती थीं। पुलिस में जाने की काफी इच्छा थी। कुछ अलग और चुनौती पूर्ण कठिन काम करने की ललक रही। महिला बस कंडक्टर में काम करने का अवसर मि...