गया, मई 19 -- गया जी शहर में मई के अंतिम सप्ताह से महिलाओं व छत्राओं को पिंक बस सर्विस शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए रूट और भाड़े का निर्धारित किया गया है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम गया जी डिपो को 10 पिंक बस उपलब्ध होंगी। इसमें से छह गया जी शहर के लिए और दो-दो नवादा और औरंगाबाद जिला शहर में परिचालित किया जाएगा। प्रथम चरण में गया शहर में परिचालन के लिए दो पिंक बस उपलब्ध करा दी गई हैंRs.। महिलाओं और छात्राओं के लिए विशेष पिंक बसें चलाये जाने का प्रयास अंतिम चरण में है। बस परिचालन के लिए आरटीओ में परमिट निर्गत करने का विभाग द्वारा आवेदन जमा कर दिया गया गया। शहर में महिलाओं और छात्राओं के लिए जल्द पिंक बस सेवा की शुरुआत होगी। पहले चरण में गयाजी स्टेशन से दो रूटों पर पिंक बस की सेवा शुरू की जानी है। गया जी स्टेशन से केंद्रीय विश्व विद्यालय पंचानप...