लखनऊ, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने घरेलू मैदान पर अंतिम मैच खेलने उतरी यूपी वॉरियर्ज की टीम की रंगत आज अलग नजर आई। मेजबान यूपी वॉरियर्ज के खिलाड़ी आज अलग रंग की जर्सी पहने दिखाई दिए। इस जर्सी में उतरे टीम के खिलाड़ियों ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। एक रन से शतक से चूकी जार्जिया ने 56 गेंदों में नाबाद 99 रनों की पारी खेली। 17 चौके और एक छक्का जड़कर उन्होंने दर्शकों को खूब शोर मचाने का मौका दिया। सलामी बल्लेबाज जार्जिया का साथ किरण नवगिरे ने दिया। उन्होंने 16 गेंदों में 46 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और पांच छक्के जड़े। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण का संदेश देने को वॉरियर्ज के खिलाड़ियों ने पिंक जर्सी में मुकाबला खेला। महिला दिवस के दिन इकाना स्टेडियम भी दर्शकों से गुलजार नजर आया। यूपी वॉरियर्ज के खिलाड़ियों ने आज मै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.