मिर्जापुर, मार्च 8 -- मिर्जापुर, संवाददाता। लालगंज थाना क्षेत्र के लालापुर गांव के पास शुक्रवार की शाम बाइक के धक्के महिला की मौत हो गई। मृत महिला अपने पाही से घर लौट रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लालापुर गांव निवासी 40 वर्षीय रन्नू देवी का घर से कुछ दूरी पर पाही है। वह शुक्रवार को अपने पाही पर गई थीं। देर शाम पाही से वापस अपने घर लौट रही थी। पाही से कुछ दूरी पर सड़क पार करने लगीं। तभी लालगंज से हलिया की ओर जा रहे बाइक सवार ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दिया। बाइक की चपेट में आने से महिला गंभीर रुप से जख्मी हो गई। घटनास्थल पर आस-पास के लोग व परिजन पहुंच गए। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से जख्मी महिला को लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौ...