दुमका, दिसम्बर 4 -- दुमका, प्रतिनिधि। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में एकदिवसीय पास्को एक्ट को लेकर छात्राओं के बीच कार्यशाला एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट किरण कुमारी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में एडवोकेट किरण कुमारी ने छात्राओं को पास्को एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पास्को एक्ट बच्चों के संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण कानून है और हमें इसके बारे में जागरूक रहना चाहिए। कार्यक्रम में डायट के प्राचार्य और अन्य शिक्षकों ने भी छात्राओं को पास्को एक्ट के बारे में जानकारी दी और उन्हें जागरूक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...