सिमडेगा, अप्रैल 20 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। पास्का पर्व के मौके पर जिला मुख्यालय सहित विभिन्न गिरजाघर में देर-रात तक चले पास्का जागरण अनुष्ठान में काफी संख्या में मतावलंबियों ने भाग लिया। साथ ही प्रभु की अराधना की। रात्रि जागरण अनुष्ठान चार भाग में मोमबत्ती गुणगान, शब्द समारोह, बपतिस्मा और पवित्र युखारिस्त मिस्सा बलिदान के साथ संपन्न कराया गया। धर्मप्रांत मुख्यालय संत अन्ना महागिरजाघर में आयोजित रात्रि जागरण का धर्मविधि मुख्य अनुष्ठाता बिशप विंसेंट बरवा द्वारा मोमबत्ती आशीष के बाद ख्रीस्त के ज्योति का प्रतिक पास्का मोमबत्ती जलाकर किया गया। शब्द समारोह के तहत बाइबल पाठ एवं सुसमाचार पाठ के बाद मुख्य अनुष्ठाता बिशप बरवा द्वारा धार्मिक प्रवचन प्रस्तुत किया गया। धर्मविधि के तीसरे भाग में उनके द्वारा बपतिस्मा जल को आशीष प्रदान कर उपस्थित मतावलंबि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.