फतेहपुर, मई 12 -- जाफरगंज। बुद्ध पूर्णिमा पर क्षेत्र की सिजौली गांव स्थित पासी बाबा मन्दिर में दो दिवसीय मेले में जनपद के अलावा गैर जनपदों से आए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बेरीकेटिंग करना पड़ा। मान्यता है कि यहां आकर तालाब में स्नान कर मिट्टी चढ़ाने से कुष्ठ रोग के अलावा चर्मरोग ठीक हो जाते हैं। पासी बाबा, खाखी बाबा, एवं जंगली बाबा की समाधि पर लोग मिट्टी का डेला, मिठाई एवं गांजा चढ़ा कर मन्नत मांगते हैं। ऐसा करने से मनुष्य एवं जानवरों के चर्म रोग ठीक हो जाती है। मेले मे प्रज्ञा पिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय माउंट आबू राजस्थान द्वारा संचालित स्थानीय सेवा केंद्र कानपुर बिनगंवा की बहनों द्वारा शिव संदेश प्रदर्शनी का सुंदर आयोजन किया गया। थाना प्रभारी सुरेश कुमार पुलिस बल के जवानों के साथ मुस्तैद रहे। मेले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.