बोकारो, जनवरी 6 -- सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करने की दिशा में बोकारो जिला पासवान परिवार की अहम बैठक सेक्टर-2 स्थित कांग्रेस एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार पासवान के आवासीय कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मुंजय पासवान ने की। जबकि मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस राजेश राय ने समाज को संगठित रहने का संदेश दिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 1 फरवरी को सिटी पार्क में पासवान परिवार बोकारो जिला के बैनर तले भव्य महासभा सह वन भोज का आयोजन किया जाएगा। जहां जिले भर से समाज के लोग एक मंच पर जुटेंगे। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया। जिसमें मनोज कुमार पासवान को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। मुंजय पासवान को महासचिव, विनोद पासवान, सूरज पासवान, विजय पासवान और रामबालक हाजरा को उपाध्य...