हाजीपुर, फरवरी 9 -- हाजीपुर। निज संवाददाता राष्ट्रीय उच्च पथ के पासवान चौक के पास अक्सर लगने वाले जाम की समस्या से जल्द मुक्ति मिलेगी। पासवान चौक के ऊपर निर्माणाधीन फ्लाईओवर निर्माण का काम दो माह के अंदर पूर्ण हो जाएगा। 31 मार्च 2026 तक यातायात के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं सोमवार को डीएम वर्षा सिंह ने महात्मा गांधी सेतु पुल के हाजीपुर साइड स्थित एन-19 एप्रोच रोड के निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया । निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जाम की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेना था, ताकि आम नागरिकों को यातायात में हो रही परेशानी से शीघ्र राहत मिल सके। अधिकारियों ने बताया कि फ्लाईओवर एवं आठ लेन सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के बाद पासवान चौक क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा और जाम की समस्या से लोगों...