पटना, जुलाई 5 -- रालोजपा ने पार्टी के संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती कौटिल्य नगर स्थित पार्टी कार्यालय में मनाई। जयंती समारोह में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन दलों के कई नेता भी शामिल हुए। मौके पर तेजस्वी ने केंद्र सरकार से रामविलास पासवान को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने की मांग की। कहा कि रामविलास पासवान बिहार में सामाजवाद के साथ-साथ सामाजिक समरसता के प्रतीक थे। उन्होंने अपने राजनीतिक कार्यकाल में समाज के सभी वर्गों के हित के लिए काम किया। रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने कहा कि राजनीतिक विनम्रता और सादगी रामविलास पासवान की पहचान थी। उन्होंने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, इसलिए जनता का अपार स्नेह पाया। मौके पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल, राज्यसभा सांसद संजय यादव, पूर्व सां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.