रामपुर, जुलाई 15 -- सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट और दो पैनकार्ड मामले में सोमवार को गवाह पेश नहीं हुआ। जिसके चलते सुनवाई टल गई। अब इस मामले में 18 जुलाई को सुनवाई होगी। भाजपा नेता एवं वर्तमान में शहर विधायक आकाश सक्सेना ने पूर्व में सिविल लाइंस कोतवाली में सपा नेता अब्दुल्ला आजम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए थे। आरोप लगाया था कि अब्दुल्ला आजम ने दो अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्रों के जरिए दो पासपोर्ट और दो पैनकार्ड बनवाए हैं। आरोप है कि उन्होंने निजी स्वार्थ पूर्ति के लिए इन दोनों ही दस्तावेजों का समय-समय पर उपयोग भी किया है। उन्होंने पैनकार्ड मामले में सपा नेता आजम खां को भी आरोपी बनाया था। इन मुकदमों का ट्रायल आजकल एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है। सोमवार को इस केस में सुनवाई थी। एडीजीसी संदीप सक्सेना ने बताया कि दो प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.