लखनऊ, जनवरी 10 -- लखनऊ। गोमती नगर स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से पंचायत भवन, चिरईगांव, वाराणसी में मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा शुरू की गई। त्वरित, सरल और सुलभ पासपोर्ट सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने का यह प्रयास है। इसके लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ प्रत्येक माह मोबाइल पासपोर्ट वैन के माध्यम से पासपोर्ट सेवाएं प्रदान कर रहा है। इसका उद्देश्य है कि दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को लंबी दूरी तय किए बिना ही पासपोर्ट आवेदन की सुविधा उनके नजदीकी स्थान पर मिल सके। वाराणसी में यह सुविधा तीन दिनों तक 20, 21 एवं 22 जनवरी के लिए उपलब्ध रहेगी। प्रत्येक दिन के लिए कुल 50 सामान्य अपॉइंटमेंट जारी किए गए हैं। इच्छुक आवेदक www.passportindia.gov.in पोर्टल पर केंद्र के रूप में वैन-2 का चुनाव कर अपना अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.