धनबाद, जनवरी 14 -- कतरास, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कतरास नगर इकाई द्वारा मंगलवार को कतरास जीएनएम मैदान में एक भव्य विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अभाविप झारखंड प्रदेश संगठन मंत्री श्री नीलेश कटारे ने भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि आज के युवाओं को पाश्चात्य सभ्यता के प्रभाव से मुक्त होकर अपनी सनातन परंपरा को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब युवा अपनी जड़ों से जुड़ेंगे, तभी भारत पुनः विश्व गुरु के रूप में स्थापित हो सकेगा। श्री कटारे ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि शिकागो धर्म संसद में उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा, वेदांत, योग एवं दर्शन की महानता को विश्व पटल पर स्थाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.