बिहारशरीफ, मार्च 6 -- पावापुरी मेडिकल कॉलेज गेट पर पुलिसकर्मियों से मारपीट गाड़ी हटाने को लेकर छात्रों से हुआ विवाद पावापुरी, निज संवाददाता। भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान के मुख्य गेट पर मंगलवार रात चार पहिया वाहन हटाने को लेकर विवाद बढ़ गया। पुलिसकर्मियों के टोकने पर मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने बहस शुरू कर दी। जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। करीब 50 छात्रों ने दो पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। जिससे आरा निवासी आरक्षी कुंदन कुमार और रोहतास जिले के महमदपुर निवासी ईश्वर कुमार घायल हो गए। कुंदन को सिर में गंभीर चोट आई। जिसके चलते उन्हें दस टांके लगाए गए। घायल पुलिसकर्मियों के अनुसार रात करीब 11 बजे मेडिकल छात्रों ने मुख्य गेट के पास वाहन खड़ा कर दिया था। जब उन्हें हटाने को कहा गया, तो उन्होंने विरोध किया और मारपीट पर उतर आए। पुलिसकर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.