बिहारशरीफ, फरवरी 11 -- पावापुरी में मच्छरों का बढ़ा प्रकोप, लोग परेशान लोगों ने मच्छरमारक दवा छिड़काव कराने की मांग की पावापुरी, निज संवाददाता। नगर पंचायत में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे आमजन काफी परेशान हैं। शाम ढलते ही मच्छरों का आतंक शुरू हो जाता है। लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। लोगों ने नगर प्रशासन से अविलंब मच्छरमारक दवा छिड़काव कराने की मांग की है। अजय कुमार, जयनंदन शर्मा, मनोज कुमार व अन्य ने बताया कि नालों में गंदा पानी जमा रहने, जल-जमाव की समस्या और नियमित फॉगिंग और दवा छिड़काव नहीं होने से मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। कई मोहल्लों में मच्छरदानी, क्वॉयल और अगरबत्ती भी पूरी तरह से इससे राहत नहीं दे रही है। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.