बिहारशरीफ, जून 8 -- पावापुरी, निज संवाददाता। प्रसिद्ध बुढ़वा बाबा स्थान परिसर में रविवार को पारंपरिक रूप से गौ पालन करने वाले स्थानीय लोगों ने सामूहिक भोज का आयोजन किया। पावापुरी नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद संजीव प्रसाद सिंह ने बताया कि इसके माध्यम से गौ-पालकों ने सामाजिक बंधनों को मजबूत किया है। साथ ही गौ सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दिखायी है। एक साथ भोजन करने से लोगों के बीच एकजुटता कायम हुआ है। पूर्व पैक्स अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि ग-पालकों ने सामूहिक भोज के माध्यम से गांव के सांस्कृतिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर सियाशरण सिंह, सतेंद्र सिंह, अशोक कुमार, राजेंद्र सिंह, अमरेंद्र कुमार पप्पू, रामाशीष सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.