बिहारशरीफ, सितम्बर 1 -- पावापुरी बीमिम्स के सेवानिवृत्त अधीक्षक को दी गयी विदाई विदाई समारोह में भावुक हुए स्वास्थ्यकर्मी फोटो : पावापुरी डीएस : प्राचार्य अस्पताल में सेवानिवृत्त अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार सिन्हा को अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते अधिकारी। पावापुरी, निज संवाददाता। भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी (बीमिम्स) में सोमवार को सादे समारोह में सेवानिवृत अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार सिन्हा को विदाई दी गई। प्राचार्य डॉ. सर्विल कुमारी ने उन्हें अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सभी स्वास्थ्यकर्मी भावुक हुए। प्राचार्य ने कहा कि उनके कार्यकाल में अस्पताल को नई ऊंचाई मिली। उनकी अनुशासित कार्यशैली से हम सभी ने बहुत कुछ सीखा। मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. अजय कुमार, डॉ. प्रियदर्शिनी, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. रश्मि कु...