बिहारशरीफ, दिसम्बर 25 -- पावापुरी जल मंदिर बना आस्था और पर्यटन का संगम, उमड़ा जनसैलाब ठंड व कोहरे के बीच श्रद्धा और सैर-सपाटे के लिए पहुंच रहे लोग फोटो : पावापुरी जलमंदिर : बड़ा दिन पर काफी संख्या में पावापुरी जलमंदिर का दर्शन करने पहुंचे जैन श्रद्धालु के साथ पर्यटक। पावापुरी, निज संवाददाता। क्रिसमस की छुट्टी ने इस वर्ष पावापुरी के ऐतिहासिक जलमंदिर को श्रद्धा, शांति और पर्यटन का जीवंत केंद्र बना दिया। कड़ाके की ठंड और सुबह के कोहरे के बावजूद जलमंदिर परिसर में दिन भर चहल-पहल बनी रही। जैन श्रद्धालुओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में सैलानी परिवार और मित्रों के संग इस पावन स्थल पर गुरुवार को पहुंचे। जल मंदिर के पुजारी उमाकांत उपाध्याय ने बताया कि जैन समाज के लिए जलमंदिर विशेष आस्था का केंद्र है। यह स्थल भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण से जुड़ा हुआ है। ब...