लोहरदगा, दिसम्बर 18 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र अंतर्गत बानपुर स्थित बिजली पावर सब स्टेशन में सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर वर्ष 2023 में बिजली सामग्री लूटपाट की घटना मामले में कांड संख्या 19/2023, धारा 395 के आरोपी 45 वर्षीय दीपक तुरी उर्फ बिनोद तुरी(पिता स्व नरेश तुरी) निवासी-सौंदा, थाना भुरकुंडा को किस्को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी मानस कुमार साधु और पुअनि विजय समद द्वारा उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। बिनोद तुरी पर विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह जेल जा चुका है। उक्त मामले में पूर्व में भी आधा दर्जन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में सात की संख्या में बानपुर पावर सबस्टेशन पहुंचकर सिक्योरिटी गार्ड चन्दर टाना भगत क...