जौनपुर, फरवरी 5 -- मडियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालयी पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में मडियाहूं पीजी कॉलेज के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आयोजन मंगलवार को गाजीपुर जिले के स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज में हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एसके पाठक ने बताया कि बीकॉम तृतीय सेमेस्टर के छात्र शिवम उपाध्याय पुत्र जवाहरलाल उपाध्याय ग्राम सेवक ने 59 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र मडियाहूं के गोला बाजार निवासी अब्दुल तालिब पुत्र मुख्तार अंसारी ने 83 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। इसके अलावा मड़ियाहूं के नगवा गांव निवासी बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र वरुण दुबे पुत्र श्रीपाल मुकुंद दुबे ने 59 किलोग्राम भार वर्ग में ...