बुलंदशहर, नवम्बर 21 -- चौधरी हरचंद सिंह महाविद्यालय के निदेशक डा. एनके शर्मा ने बताया कि विगत 19 नवंबर को दिगंबर जैन कालेज बड़ौत में अंतर विश्वविद्यालयी पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एलएलबी तृतीय वर्ष के छात्र कुशल चौधरी ने 120 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया। वहीं बीए प्रथम वर्ष के छात्र अनिकेत चौधरी ने 59 किलोग्राम भार वर्ग में 585 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। अनिकेत ने 25 प्रतिभागियों को पछाड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि दोनों छात्रों का चयन आल इंडिया विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता आगामी सात फरवरी 2026 को हिंदुस्तान विश्वविद्यालय चेन्नई में आयोजित होगी। शुक्रवार को कालेज पहुंचने पर दोनों छात्रों का निदेशक और समस्त स्टाफ ने उत्साहवर्धन किया। ...