बुलंदशहर, सितम्बर 15 -- राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में रॉबिन सिंह पुनिया ने उड़ीसा के खिलाड़ी को हराकर सिल्वर मेडल हासिल किया है। रॉबिन सिंह पुनिया ने बताया कि लगभग 9 साल पहले उन्होंने पावर लिफ्टिंग छोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने अभ्यास किया और कड़ी मेहनत के बाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उन्होंने सिल्वर मेडल हासिल किया है। बताया कि झारखंड के टाटानगर में सीनियर राष्ट्रीय स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में लगभग देश के 21 राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सभी राज्यों की टीमों ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया। रोबिन सिंह पुनिया ने उत्तर प्रदेश से 120 भार वर्ग में उड़ीसा के खिलाड़ी को हराकर सिल्वर पदक हासिल करने में सफल रहे। वापस लौटने पर साथी खिलाड़ियों ने रॉबिन सिंह का स्वागत किया।...