आगरा, नवम्बर 19 -- दिल्ली मंडल के गाजियाबाद-चिपियाना बुजुर्ग सेक्शन में पावर ब्लॉक के चलते रेलवे ने ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन का निर्णय लिया है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया पावर ब्लॉक के चलते दिल्ली-कामाख्या एक्सप्रेस 20 नवंबर को दिल्ली-पलवल-आगरा कैंट-भांडई-इटावा के रास्ते, नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस 20 नवंबर को नई दिल्ली-पलवल-आगरा कैंट-भांडई-इटावा के रास्ते जाएगी। साथ ही नई दिल्ली-सिलचर एक्सप्रेस 20 नवंबर को नई दिल्ली-पलवल-आगरा कैंट-भांडई-इटावा के रास्ते, दिल्ली-कामाख्या एक्सप्रेस 21 नवंबर को दिल्ली-पलवल-आगरा कैंट-भांडई-इटावा के रास्ते, नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस 21 नवंबर को नई दिल्ली-पलवल-आगरा कैंट-भांडई-इटावा के रास्ते चलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.