गोरखपुर, फरवरी 15 -- पीपीगंज/अकटहवा (गोरखपुर), हिटी। पीपीगंज थाना क्षेत्र के बढ़नी गांव में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। गांव के बाहर पावर ग्रिड की लाइन का तार ट्रैक्टर से खींचने के दौरान खेल-खेल में बच्चा 40 फुट की ऊंचाई पर लटक गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, वह नीचे आ गिरा। मेडिकल कॉलेज में उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्ची की मौत पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, बुटवल पावर ग्रिड की लाइन का तार ट्रैक्टर की मदद से खींचा जा रहा था। इसी दौरान पास में खेल रहे कुछ बच्चे तार पकड़कर हल्का ऊपर उठते और फिर छोड़ दे रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी क्रम में दस वर्षीय अरुण ने भी खेल-खेल में तार पकड़ लिया लेकिन छोड़ने से पहले ट्रैक्टर से तार और ऊपर खींच लिया गया और वह लगभग 40 फुट की ऊंचाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.