लखनऊ, मार्च 10 -- - पिछली बार दो ही कंपनियों ने किया था आवेदन, जिसकी वजह से नहीं खोली जा सकी थी बिड, बढ़ाई गई थी तारीख लखनऊ, विशेष संवाददाता पावर कॉरपोरेशन को पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के लिए सलाहकार तक मिलना मुश्किल दिख रहा है। सोमवार को भी तीसरी कंपनी ने टेंडर में हिस्सा नहीं लिया, जिसकी वजह से निविदाएं खोली नहीं जा सकीं और तारीख बढ़ानी पड़ी। अब 15 मार्च को टेंडर डालने और खोलने की तारीख तय की गई है। इसके पहले एक मार्च को टेंडर डाले जाने थे लेकिन तब दो ही कंपनियों ने टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा लिया था, जिसके बाद तकनीकी वजहों से टेंडर खोला नहीं जा सका था और तारीख आगे बढ़ाकर 10 मार्च कर दी गई थी। पावर कॉरपोरेशन को उम्मीद थी कि सोमवार को कम से कम एक और कंपनी टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा ले लेगी। इसके बाद निविदा खोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.