बुलंदशहर, जुलाई 8 -- पावर कॉरपोरेशन में फेशियल अटेंडेंस एप (उर्जा जनशक्ति) से हाजिरी न लगाने पर बुलंदशहर जोन में 446 कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया है। वेतन रूकने पर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि लगातार निर्देशों के बाद भी एप से हाजिरी नहीं लगाई जा रही थी। जिसके चलते चेयरमैन के निर्देश पर वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। पावर कॉरपोरेशन में कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए एक अप्रैल से फेशियल अटेंडेंस एप (उर्जा जनशक्ति) पर हाजिरी लगाने के दिशा निर्देश जारी किए गए थे। अप्रैल महीने में ट्रायल करने और कर्मचारियों की आईडी बनाई गई। मई महीने से इस व्यवस्था को पूरी तरह लागू कर दिया गया। फेशियल अटेंडेंस एप पर नियमित रूप से कर्मचारी के अलावा संविदा कर्मी व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को अनिवार्य कर दिया गया। एप में गड़बड़ी होने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.