घाटशिला, अप्रैल 3 -- पोटका। प्रखंड के जुड़ी पंचायत अंतर्गत मौजा पावरु गांव में श्मशान भूमि पर रास्ता बनाने का ग्रामीण महिला पुरुषों ने गुरुवार को विरोध किया। ग्रामीणों ने नए बन रहे रास्ता को तत्काल अवरूद्ध कर दिया है। ग्रामीणों ने मौके पर कहा कि मां तारा कंस्ट्रक्शन द्वारा हमारे पूर्वजों द्वारा स्थापित श्मशान भूमि से छेड़छाड़ कर रास्ता बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। रास्ता बनाने का पुरजोर विरोध किया जाएगा। ग्रामीणों महिला पुरुष ने विरोध प्रदर्शन भी किया। इस अवसर पर स्थानीय नेता जयराम हांसदा, सुबोध सिंह सरदार,सौरव चटर्जी, बबलू गोप,ग्राम प्रधान लक्ष्मी कांत भूमिज, बिमला सरदार, देवी सरदार, गीता गोप,तुसार सरदार, विशेश्वर सरदार, श्वेता सरदार सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...