मेरठ, मई 31 -- हाइवे पर मटौर गांव स्थित पावरग्रिड के जंगल में तेंदुए को लेकर वन विभाग अलर्ट है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए दो जगह पिंजरा लगाया। तेंदुए को फंसाने के लिए वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कुत्ता-बकरी को बांध रखा है। टीम दिन और रात्रि में कुत्ते और बकरी को खाना पानी भी दे रही है। टीम ने गुरुवार रात पिंजरे में बांधे कुत्ते को भी बदल दिया, लेकिन तेंदुआ पिंजरे में नहीं फंसा। वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो पावरग्रिड की बाउंड्री वॉल के अंदर सैकड़ों बीघा का जंगल है। जंगल में गीदड़, खरगोश आदि जानवरों के होने के सुबूत मिले हैं। इस तरह का जंगल तेंदुए आदि जानवरों के लिए मुफीद ठिकाना है। तेंदुआ ऐसा जानवर है, जो 24 घंटे में सैकड़ों किमी. का सफर तय करता है। पावरग्रिड में तेंदुए के होने की जानकारी मिली थी। पावरग्रिड के पूरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.