बदायूं, दिसम्बर 8 -- गांव भवीपुर में गुजरात पाल महासभा के संस्थापक नेम सिंह बघेल के नेतृत्व में पाल-बघेल समाज की बैठक एक स्कूल में आयोजित की गई। बैठक में समाज को संगठित करने, युवाओं को शिक्षा व रोजगार के अवसरों से जोड़ने तथा समाज के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर विस्तार से चर्चा की गई। नेम सिंह बघेल ने समाज में एकता, जागरूकता और सामाजिक सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में कई गांवों से बड़ी संख्या में पाल समाज के लोग शामिल हुए। बैठक में समाज के उत्थान से जुड़े प्रस्ताव भी पारित किए गए और भविष्य की योजनाओं पर सहमति जताई गई। इस मौके पर चंद्रभान वघेल एडवोकेट,रामेश्वर दयाल वघेल,हरिकेश पाल पूर्व प्रधान,तिलक सिंह वघेल,श्रीपाल सिंह पाल प्रधान,नरेंद्र सिंह पाल एडवोकेट,नेत्रपाल धनगर,रमेश चन्द्र पाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.