देवघर, फरवरी 20 -- पालोजोरी, प्रतिनिधि। पालोजोरी-सारठ मुख्य मार्ग पर बसाहा पेट्रोल पंप तुरो पहाड़ी के पास घुमावदार सड़क के पास सड़क दुर्घटना में 48 वर्षीय अधेड़ भगत लाल भंडारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं बाइक सवार 8 वर्षीय बालक करण कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गया। करण का पैर टूट गया है। घटना बुधवार संध्या 5 बजे के आसपास की है। मृतक भगत लाल भंडारी दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के कुसुमडीह गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार भगतलाल पालोजोरी थाना क्षेत्र के बसाहा गांव में अपने साढू के घर आया था। साढू के घर से वह अपने एक अन्य साढू उत्तर प्रदेश के संबलपुर, पीलीभीत जिला के निवास कश्यप के 8 वर्षीय पुत्र करण कश्यप को लेकर वापस अपने गांव जा रहा था। उसी क्रम में तेज गति से बाइक चला रहे भगत लाल भंडारी का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किना...