देवघर, मार्च 4 -- पालोजोरी प्रतिनिधि पालोजोरी के कुंजोड़ा पंचायत के सिमला गांव के मिर्धा टोला में नेम निष्ठा व पूरे विधि-विधान के साथ सूर्याहु का पर्व मनाया गया। परंपराओं के अनुसार पर्व में शनिवार को व्रती महिला व पुरुष नेम निष्ठा का पालन करते हुए रात्री में प्रसाद ग्रहण करते हैं। महाप्रसाद के दूसरे दिन पूरे विधि-विधान के साथ ढोल बाजे गाजे के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कई तरह के फल सिंदूर, अक्षत व दीप जलाकर भगवान सूर्य को दिखाया जाता है। पर्व में सफ़ेद बकरे की बलि दिए जाने की परंपरा रही है। मिर्धा टोला में यह पर्व छह वर्ष बाद हुआ। मूल व्रती के रूप में मृत्युंजय मिर्धा व धर्मपत्नी बीरमा देवी रही। मौक़े पर रोहित मिर्धा, गोनो मिर्धा, दिनु मिर्धा, नुनेश्वर मिर्धा, प्रकाश मिर्धा, कांग्रेस मिर्धा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...