देवघर, मई 20 -- पालोजोरी,प्रतिनिधि। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को पालाजोरी के बैजनाथपुर संकुल के 15 स्कूलों में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन का कार्य संपन्न हुआ। पुनर्गठन के कार्य को अंजाम देने के लिए सीआरपी और शिक्षकों को लगाया गया था। राजकीय कृत मध्य विद्यालय सागरजोर का एसएमसी के पुनर्गठन पर्यवेक्षक मनोज कुमार तिवारी सीआरपी व सुशील मुर्मू शिक्षक सहित मुखिया शोएब अंसारी की उपस्थिति में किया गया। उक्त बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष जफरुद्दीन मियां पिता युनुस मियां, उपाध्यक रजिया बेगम पति असगर अंसारी का चयन किया गया। मौके पर ग्रामीण माता पिता हाशिम अंसारी, बलिराम किस्कू, जियालाल कोड़ा, रॉबिंसन किस्कू, नसीम अंसारी सदस्य में बाबत मुर्मू, जरीना खातून, बहाफुल मुर्मू, हफ़िदें बीबी, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बिनोद कुमार...