देवघर, मार्च 10 -- पालोजोरी,प्रतिनिधि। रविवार को पालोजोरी के कुंजबोना पंचायत के नवाडीह व केचुवासोली पंचायत के डूमरकोला गांव सहित कई गांवों में सूर्याहु का पर्व पूरे नेम-निष्ठा ,सादगी व भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। सूर्याहु पर्व को बड़का पर्व भी कहा जाता है। पर्व में शुद्धता व विधि विधान का पूरा ख्याल रखा जाता है। लोकआस्था के इस महापर्व के विधान शुक्रवार को नहाय खाय के साथ शुरू हुआ। जिसके बाद शनिवार को व्रतधारी व अन्य सहयोगी दिनभर निर्जला रहकर शाम में गांव के निकट नदी में जाकर अस्ताचल गामी भगवान भास्कर को घर के आंगन में या खुले मैदान में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर अर्घ्य अर्पित की गयी। रविवार को अहले सुबह सभी देवी देवताओं के साथ भगवान भास्कर की विधिवत पूजा अर्चना के बाद अर्घ्य अर्पित की गयी। पूजा के दौरान कई गांवों में दर्जनों बकरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.