भदोही, सितम्बर 20 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। प्रतिबंधित पालीथिन की रोकथाम के लिए शुक्रवार को नगर पंचायत ज्ञानपुर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें विभिन्न दुकानों से दो किलो पन्नी बरामद करते हुए नौ जुर्माना वसूला गया। चेतावनी दी गई कि प्रतिबंधित पन्नी दुकानों पर उपयोग होता मिला तो कार्रवाई होना तय है। नपं कर्मियों की सक्रियता से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। अधिशासी अधिकारी धर्मराज के निर्देशन में दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। वरिष्ठ लिपिक कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि पन्नी की रोकथाम को चेकिंग अभियान चल रहा है। जिस दुकान पर प्रतिबंधित पन्नी बरामद होगा उनके खिलाफ कार्रवाई होना तय है। दुकानदार पालीथिन का प्रयोग कदापि न करें। नागरिकों का भी दायित्व बनता है कि सब्जी व अन्य सामान खरीदारी को निकले तों कपड़ा वाला झोला जरूर अपने साथ रखें।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.