हरदोई, फरवरी 15 -- हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय पालीटेक्निक में सात करोड़ छह लाख रुपये की लात से सेंटर आफ एक्सीलेंस भवन निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। प्राचार्य डा. कविता त्रिपाठी ने बताया कि सेंटर आफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए स्वीकृति की जानकारी मिली है। यह बनकर तैयार होने के बाद सिविल, आर्किटेक्चर, इलेक्ट्रानिक्स व्यवसाय में प्रशिक्षण लेने वालों को सीधा लाभ मिलेगा। उनका कौशल विकास बढ़ेगा। बताते हैं कि यह काम कराने की जिम्मेदारी आवास एवं विकास परिषद को सौंपी गई है। शासन ने पहली किश्त में तीन करोड़ 53 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। इसके तहत औद्योगिक इकाइयों में रोजगार उपलब्ध कराने और प्रशिक्षुओं के कौशल विकास के लिए प्रयोगशाला भी स्थापित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...