पटना, जनवरी 10 -- गया जी में बुधवार को पालीगंज निवासी और मगध विश्वविद्यालय के पीजी का छात्र रॉबिन दास ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रॉबिन डेल्हा मोहल्ले के संगम चौक के पास एक किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था। रॉबिन अपने एक दोस्त के साथ किराये के मकान में रहता था। शुक्रवार को दोस्त कोचिंग के लिए बाहर गया था। इसी दौरान रॉबिन ने यह कदम उठाया। सूचना पर डेल्हा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.