उन्नाव, अप्रैल 20 -- उन्नाव। शहर पालिका में अब टैक्स जमा होने लगा है। इसके लिए चार काउंटर बनाए गए है। इसमें आठ लोगो की तैनाती हुई है। तीन आरआई ऐसे है, जिन्हें कम्प्यूटर भी मुहैया कराए गए है। वह कंप्यूटराइज्ड रसीद काट रहे है। जबकि पांच कर्मियों के पास मैन्युअल व्यवस्था है। ईओ का कहना है, की ऑनलाइन व्यवस्था का लाभ यह होगा कि टैक्स अदायगी के बाद रसीद पोस्ट कराने का झंझट खत्म हो जाएगा। नगर पालिका क्षेत्र में 49 हजार 322 भवन पंजीकृत हैं। पालिका सर्वे कराकर भवन का कर निर्धारण किया जाता है। स्व कर की व्यवस्था 2012 में शुरू हुई थी। वहीं 2022 में कर जमा और उसकी जानकारी करने के लिए ऑनलाइन सुविधा भी है। एक अप्रैल से 15 मई तक गृहकर और जलकर जमा करने पर शहर वासियों को 20 फीसदी छूट का लाभ दिया जा रहा है। हालांकि, एक अप्रैल से टैक्स टेक्निकल कारणों से जम...