अमरोहा, फरवरी 6 -- गजरौला, संवाददाता। नगर पालिका गजरौला बोर्ड की बैठक शुक्रवार को पालिका सभागार में संपन्न होगी। 55 करोड़ रुपये से होने वाले कार्यों पर मुहर लगेगी। साथ ही वर्ष 2026-27 के बजट पर भी विचार किया जाएगा। नगर पालिका चेयरपर्सन राजेंद्री उर्फ उमा देवी की अध्यक्षता में संपन्न होने वाली बोर्ड की बैठक में नगर में 150 हैंडपंपों के रिबोर करवाने, पथ प्रकाश की व्यवस्था के लिए बल्व, एलईडी, पेयजल व्यवस्था को सुधारने के लिए होने वाले कार्यों पर सहमित बनेगी। कूड़ा निस्तारण के लिए डंपर, पांच टाटा मैजिक खरीदने पर भी सहमित बनेगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत धनराशि प्राप्त कर कार्य करवाए जाने पर भी विचार किया जाएगा। चेयरपर्सन ने बताया कि एजेंडे में शामिल 23 विकास कार्यों को लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। सभी बिन्दु...