मुजफ्फर नगर, सितम्बर 15 -- पालिका के दो अधिकारी समेत 12 कर्मचारियों का वेतन रोकने के प्रकरण में स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों की पालिका प्रशासन के साथ कोई वार्ता नहीं हो पायी है। जिस कारण कर्मचारियों ने स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के नेतृत्व में मंगलवार से हडताल करने का निर्णय लिया है। संगठन शाखा के अध्यक्ष ब्रजमोहन ने कहा कि मंगलवार से काम बंद हडताल करते हुए कर्मचारी पालिका में ही धरने पर बैठेंगे। ऑडिट के दौरान टीम को पत्रावली व दस्तावेज न देना, कार्य में लापरवाही करना आदि मामलों को लेकर एई निर्माण नेपाल सिंह, कार्यवाहक कर अधीक्षक पारूल यादव, प्रवीण कुमार, फिरोज खान, राजीव वर्मा, नितिन कुमार, शोभित सिंघल, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वसीम अहमद, अरूण कुमार, इमरान, बिजेन्द्र कुमार आदि के वेतन पर रोक लगी हुई है। संगठन शाखा अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.