देहरादून, जनवरी 31 -- माल रोड पर होटल पदमिनी निवास के समीप नाले पर किए गये अतिक्रमण को पालिका ने पालिका अधिशासी अधिकारी के समक्ष जेसीबी से ध्वस्त कर दिया । मौके पर ठेकेदार ने विरोध भी किया व अपना पक्ष रखा लेकिन उसके बावजूद अतिक्रमण तोड़ दिया गया। ठेकेदार भारत शर्मा ने कहा कि उनके खिलाफ की गयी कार्यवाही पूर्वाग्रह से ग्रस्त है। उन्होंने कहा कि यह मामला न्यायालय में है। उन्होंने मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन को कागज भी दिखाए व जिसमें रास्ता दिखाया गया है लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं सुनी व रैंप तोड़ दिया । उन्होंने कहा कि नाले के नाम पर पालिका की ओर से पहली कार्रवाई की गई है जो एक सभासद के कहने पर टारगेट कर कार्रवाई की गई है। उन्होंने पालिकाध्यक्ष से मांग की है कि जब उनके कार्य पर कार्रवाई की गयी तो सभी पर कार्रवाई होनी चाहिए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.