चम्पावत, मई 9 -- पालिका तीन स्थान में क्रिया कर्म स्थलों का निर्माण करेगी। किया जाएगा। राज्य वित्त और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना के तहत कनलगांव, त्यारकूड़ा और छतार पुनेठी में 20.46 लाख रुपये से निर्माण होगा। निर्माण कार्यो के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पालिका ने नगर के विभिन्न वार्डो में क्रिया कर्म स्थल बनाने का निर्णय लिया गया है। पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में हुई पालिका बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से निर्माण कार्य करने का निर्णय लिया गया। बताया कि कनलगांव वार्ड में 6.82 लाख रुपये की लागत से निर्माण होगा। त्यारकुड़ा के धर्मशिला स्थल के समीप 6.82 लाख की लागत से निर्माण किया जाएगा। जबकि छतार पुनेठी वार्ड में 6.82 लाख रुपये की लागत से क्रिया कर्म स्थल बनाया जाएगा। जिसके लिए पालिका की ओर से निव...