एटा, मई 19 -- सोमवार को नगर पालिका सभासद संघ ने ईओ की शिकायतें करते हुए उनको नगर पालिका से कार्यमुक्त करने के लिए डीएम प्रेमरंजन सिंह से मांग कर ज्ञापन सौंप। ज्ञापन के माध्यम से सभासदों ने संयुक्त रुप से बताया कि नगर पालिका परिषद एटा में अधिशासी अधिकारी के पद पर तैनात वेदप्रिय आर्य की कार्य प्रणाली से सभी सभासदगण और शहर के नागरिक काफी परेशान हैं। उन्होंने ने बताया कि न तो उनका नगर पालिका कार्यालय में आने का कोई समय है और न ही मिलने का। बीते साल मई से नगर पालिका परिषद का कार्य देखते हुए अब तक न तो किसी वार्ड में संपर्क किया है और न ही किसी सभासद से कोई संपर्क किया है। सभासदों ने मांग की कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए वेद प्रिय आर्य को ईओ पद से हटाकर किसी अन्य अधिकारी को चार्ज दे दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में विजेंद्र गुप्ता, सरोज कुमारी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.