सहारनपुर, जनवरी 6 -- नगरपालिका की पानी की पाइपलाइन लीक होने से सड़क पर पानी का जलभराव हो गया। जलभराव होने से राहगीरों और कालोनीवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को नगर के टाबर रोड़ पर नगरपालिका की पाईपलाइन लीक हो गई। जिससे सड़क पर जलभराव हो गया। कालोनीवासियों के बताया कि अगर समय से समस्या का समाधान नही हुआ तो जलभराव के कारण घरों में गंदे पानी की आपूर्ति होगी। अजय, सोनू, राजू, विनोद आदि ने आरोप लगाया कि कई बार फ़ोन करने के बाद भी पालिकाकर्मियों की ओर से कोई कार्रवाई नही हुई। जिससे लोगों में रोष है। उन्होंने पालिका प्रशासन से तुरंत लीक हुए पाइपलाइन को ठीक कराने की मांग की है। समस्या की बाबत नगरपालिका कर्मचारियों से संपर्क करने का प्रयास किया तो किसी भी कर्मचारी ने फोन नही उठाया। जबकि पालिका अध्यक्ष का फ़ोन बंद मिला।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.