मैनपुरी, अगस्त 6 -- शहर के प्रमुख मार्ग कचहरी रोड पर महीनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जला दिया गया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने सदर तहसील से ईसन नदी पुल तक तिरंगा लाइटों के साथ ही स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने का काम किया। लाइटें सही हुई तो स्थानीय लोगों ने हिन्दुस्तान का आभार प्रकट किया। शहर के कचहरी रोड पर सदर तहसील से ईसन नदी पुल तक तिरंगा लाइटों के साथ ही स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी थीं। शाम होते ही मार्ग पर अंधेरा छा जाता था। शहर के ही देवीरोड पर चुंगी से सत्कार पैलेस तक दोनों ओर की लाइटें बंद होने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। इन समस्याओं की खबर हिन्दुस्तान ने बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की। जिस पर नगर पालिका की नींद टूटी। ईओ बुद्धिप्रकाश के निर्देश पर प्रकाश व्यवस्था से जुड़े पालिका कर्मियों के दो वाहन और कर्मचारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.