नैनीताल, जनवरी 7 -- नैनीताल। अग्निशमन विभाग की ओर से बुधवार को नगर पालिका नैनीताल में कर्मचारियों को आपदा की स्थिति में राहत व बचाव कार्यों से जुड़ी जानकारियां दी गईं। अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने कर्मचारियों को आग पर नियंत्रण पाने के उपाय बताए। उन्होंने हाल के दिनों में लगातार हो रही अग्निकांड की घटनाओं का उल्लेख करते हुए, समय रहते सतर्कता और सही तरीके से राहत एवं बचाव कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यशाला के दौरान फायरमैन भूपेंद्र सिंह ने गैस सिलेंडर के सुरक्षित प्रयोग, आग लगने की स्थिति में प्राथमिक कदम व घरेलू स्तर पर अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। यहां शिवराज सिंह, हरीश मेलकानी, पीयूष भंडारी, दीपक, जफर, विक्की, पालिकाकर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...