संभल, फरवरी 20 -- नगर पालिका अध्यक्ष लता वार्ष्णेय ने बुधवार को लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शहर के समग्र विकास के लिए लगभग 90 करोड़ रुपये की मांग करते हुए रामबाग धाम स्थित 51 फीट ऊंची भगवान श्रीराम की प्रतिमा के अनावरण हेतु समय देने का अनुरोध किया। पालिकाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को बताया कि लघु वृंदावन के नाम से प्रसिद्ध चन्दौसी, जनपद संभल की ऐतिहासिक एवं प्रमुख तहसील है। आपकी प्रेरणा से नगर के प्रमुख तीर्थस्थल रामबाग धाम में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण कराया गया है, जिसके अनावरण के लिए समय प्रदान करने का अनुरोध पूर्व में भी किया जा चुका है। उन्होंने अवगत कराया कि 26 मई 2023 को अध्यक्ष पद का दायित्व ग्रहण करने के बाद सीमित संसाधनों में सड़क, पथ प्रकाश और जलाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.